माता  शिद्धिदात्री   का स्वरुप

माँ दुर्गा का, सिद्धिदात्री स्वरुप हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। कमलासन सिद्धिदात्री माता की चार भुजाएँ हैं जिनमें वे दाहिने हाथ में गदा और दूसरे दाहिने हाथ में एक चक्र और दोनों बाएँ हाथों में क्रमशः शंख और कमल है। वह सिंह की सवारी करती हैं

माता शिद्धिदात्री की कथा  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने सभी प्रकार की सिद्धियों को पाने के लिए देवी सिद्धिदात्री की उपासना की थी। तब देवी ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिव जी को सभी सिद्धियाँ दीं। तब शिव जी का आधा शरीर देवी सिद्धिदात्री का हो गया। जिसके बाद शिव जी को अर्धनारीश्वर कहा गया।

मंत्र ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥

स्तुति या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

प्रार्थना मंत्र सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

माँ सिद्धिदात्री बीज मंत्र:- श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:

कवच मंत्र ॐकारः पातु शीर्षो माँ, ऐं बीजम् माँ हृदयो। हीं बीजम् सदापातु नभो गृहो च पादयो॥ ललाट कर्णो श्रीं बीजम् पातु क्लीं बीजम् माँ नेत्रम्‌ घ्राणो। कपोल चिबुको हसौ पातु जगत्प्रसूत्यै माँ सर्ववदनो॥

ध्यान मंत्र वन्दे वाञ्छित मनोरथार्थ चन्द्रार्धकृतशेखराम्। कमलस्थिताम् चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्विनीम्॥ स्वर्णवर्णा निर्वाणचक्र स्थिताम् नवम् दुर्गा त्रिनेत्राम्। शङ्ख, चक्र, गदा, पद्मधरां सिद्धीदात्री भजेम्॥ पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम्। मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥ प्रफुल्ल वन्दना पल्लवाधरां कान्त कपोला पीन पयोधराम्। कमनीयां लावण्यां श्रीणकटिं निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

सिद्धीदात्री की सिद्धियां     ’सिद्धि’ का शाब्दिक अर्थ है - ’पूर्णता’, ’प्राप्ति’, ’सफलता’ आदि। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व- ये आठ सिद्धियाँ होती हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्ण जन्म खंड में यह संख्या अठारह बताई गई है।

माता शिद्धिदात्री स्त्रोत कञ्चनाभा शङ्खचक्रगदापद्मधरा मुकुटोज्वलो। स्मेरमुखी शिवपत्नी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥ पटाम्बर परिधानां नानालङ्कार भूषिताम्। नलिस्थिताम् नलनार्क्षी सिद्धीदात्री नमोऽस्तुते॥ परमानन्दमयी देवी परब्रह्म परमात्मा।

परमशक्ति, परमभक्ति, सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥ विश्वकर्ती, विश्वभर्ती, विश्वहर्ती, विश्वप्रीता। विश्व वार्चिता, विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥ भुक्तिमुक्तिकारिणी भक्तकष्टनिवारिणी। भवसागर तारिणी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥ धर्मार्थकाम प्रदायिनी महामोह विनाशिनीं। मोक्षदायिनी सिद्धीदायिनी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥

मां सिद्धिदात्री की आरती जय सिद्धिदात्री मां तू सिद्धि की दाता । तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता ।। तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि । तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि ।।

Arrow

माँ सिद्धिदात्री के पूजा का   महात्म्य  मां सिद्धिदात्री स्वरुप मां का प्रचंड रुप है जिसमें शत्रुओं का नाश करने के लिए अनन्त ऊर्जा समाहित है। यदि आपकी पूजा से माता प्रसन्न हो जाएं तो जीवन में शत्रुओं का भय नही रहता है। आप सब भक्तों को जय मस्ता दी 🙏🙏❣❣